मेरठ: बेटी की इज्जत के खातिर शोहदे से लड़ा पिता, 5 दिन बाद हारा जिंदगी की जंग

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

demo image

मेरठ। लोहिया नगर थाना क्षेत्र में 16 जून को बेटी से छेड़छाड़ का विरोध करने पर दबंग शोहदे ने अपने साथियों के साथ मिलकर पिता पर लोहे की रॉड से हमला कर दिया था। जिसके बाद उसे गंभीर हालत में इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां गुरुवार को उसने दम तोड़ दिया। वहीं इस मामले में पुलिस ने आरोपी शोहदे को गिरफ्तार करने के साथ ही विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर लिया है। 

जानकारी के मुताबिक, लोहिया नगर थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली युवती बीती 16 जून को घर के पास की दुकान से कुछ सामान लेने गई थी। आरोप है कि इस दौरान दुकानदार पर खड़ा गांव का ही युवक सलमान ने हाथ पकड़कर उसके साथ छेड़छाड़ की। जिसके बाद घर पहुंचकर युवती ने परिजनों को घटना की जानकारी दी। जिस पर युवती के भाई और बहनोई के साथ पिता भी दुकान पर पहुंच गए और आरोपी सलमान से छेड़छाड़ का विरोध जताया। 

इस दौरान सलमान के दूसरे साथी भी मौके पर पहुंच गए और युवती के पिता से मारपीट करते हुए लोहे की रॉड से सिर पर वार कर दिया। जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गए। जबकि आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। इस दौरान सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल पिता को अस्पताल में भर्ती कराया। जहां गुरुवार को उसकी मौत हो गई। वहीं पुलिस ने शुक्रवार को शव कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। साथ ही आरोपी सलमान को गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

ये भी पढे़ं- मेरठ: SSP की बड़ी कार्रवाई, 37 पुलिसकर्मी किए लाइन हाजिर

 

संबंधित समाचार