बरेली: सेना के दो जवान समेत 65 कोरोना संक्रमित

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। कोरोना के नए मरीज मिलने का सिलसिला जारी है। गुरुवार देर शाम को स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी सूची के अनुसार चार-चार लोग बसंत विहार, गांधीपुरम, आशीष रॉयल पार्क में संक्रमित निकले हैं। वहीं, दो वायुसेना कर्मी और दो सेना के जवानों में संक्रमण की पुष्टि हुई है। वहीं, गुरुवार को …

बरेली, अमृत विचार। कोरोना के नए मरीज मिलने का सिलसिला जारी है। गुरुवार देर शाम को स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी सूची के अनुसार चार-चार लोग बसंत विहार, गांधीपुरम, आशीष रॉयल पार्क में संक्रमित निकले हैं। वहीं, दो वायुसेना कर्मी और दो सेना के जवानों में संक्रमण की पुष्टि हुई है। वहीं, गुरुवार को कोई मौत न होने से स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने राहत की सांस ली है।

एसीएमओ डॉ. अशोक कुमार के अनुसार, आईवीआरआई से 2701 सैंपलों की जांच में 16 लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई है। वहीं, एंटीजन व ट्रूनॉट मशीन से जांच में 23 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। शेष संक्रमित निजी लैब से निकले हैं। कुल 65 मरीजों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।

इन इलाकों में मिले संक्रमित
सीबीगंज, बुखारा, ग्रेटर ग्रीन पार्क, जाधवपुर, जनकपुरी, आइवीआरआई रोड, आशीष रायल पार्क सिरोडा अवाला, सिद्धार्थ नगर, बड़ी वमनपुरी, रेलवे अस्पताल, वाटिका सनसिटी, लेबर कालोनी, कटरा चांद खां, सुभाष नगर, बंसत विहार, डेलापीर, क्लोड़िया, कैंट, छावनी, कांधरपुर, गांधीपुरम, भूड़, आवास विकास, सनराइज, महानगर, राजेन्द्र नगर, शिवपुरी, हमीरपुर, रामपुरा, अनुपम नगर, मिनी बाईपास, मलूकपूर, कांकरपुर, भमौरा, देवचरा, कल्याणपुर, राजीव कुंज आदि में संक्रमित निकले है।

संबंधित समाचार