विश्व कल्याण का मार्ग केवल और केवल 'योग' : बलबीर गिरि

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

प्रयागराज, अमृत विचार। दसवें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर बाघंबरी मठ और बड़े हनुमान मंदिर के महंत बलबीर गिरि ने शिष्यों साथ योगाभ्यास किया। सुबह छह बजे मठ में करीब एक घंटे तक योग किया। उन्होंने कहा कि विश्व कल्याण का मार्ग केवल और केवल 'योग' से प्राप्त कर सकते हैं। योग भारतीय मनीषियों का विश्व मानवता के कल्याण के लिए दिया गया एक उपहार है।

शुक्रवार को बाघंबरी मठ में महंत बलबीर गिरि ने भी योग किया। उन्होंने कहा कि साधु संत नियमित रूप से योग करते हैं। लोगों को भी धार्मिक शिक्षा के साथ-साथ योग की शिक्षा दी जानी चाहिए। योग यह बहुत पुरानी परंपरा है। कहा कि धर्म और योग एक दूसरे के अंग हैं। स्वस्थ शरीर में स्वस्थ मस्तिष्क रहता है। नियमित रूप से योग कई बीमारियों को दूर करता है। उन्होंने यह भी कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने योग दिवस को अच्छे ढंग से प्रसारित कर विश्व भर के कल्याण की सोच को बढ़ावा दिया है, जो कल्याणकारी है। कोरोना महामारी के बीच योग काफी कारगर साबित रहा।

ये भी पढ़ें -लखनऊ: डायबिटीज से भी खतरनाक है अमोनिया, किडनी और लिवर को करता है खराब, योग से घटेगा स्तर

संबंधित समाचार