बरेली: नशे में धुत कार सवार ने मारी टक्कर, साइकिल सवार की मौत
बरेली, अमृत विचार। शराब के नशे में धुत कार सवार ने इज्जतनगर के परतापुर जीवन सहाय में पहले से खड़े ट्रक में टक्कर मारी फिर बैक करते समय पीछे आ रही कार को टक्कर मारी। घटना के बाद कार लेकर भागने के चक्कर में साइकिल से जा रहे दूधिये को रौंद दिया। हादसे में दूधिये …
बरेली, अमृत विचार। शराब के नशे में धुत कार सवार ने इज्जतनगर के परतापुर जीवन सहाय में पहले से खड़े ट्रक में टक्कर मारी फिर बैक करते समय पीछे आ रही कार को टक्कर मारी। घटना के बाद कार लेकर भागने के चक्कर में साइकिल से जा रहे दूधिये को रौंद दिया। हादसे में दूधिये की मौके पर मौत हो गई। घटना को अंजाम देकर भाग रहे चालक लोगों ने कार समेत पकड़ लिया।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी चालक को कार समेत कब्जे में ले लिया। बिथरी चैनपुर थाना क्षेत्र के उड़ला जागीर निवासी नरेश यादव दूध बेचने का काम करते थे। गुरुवार शाम को वह साइकिल से दूध बेचने के लिए गए थे। इज्जतनगर के परतापुर जीवन सहाय के पास उनकी साइकिल में पीछे से आई तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। मौजूद लोगों ने आरोपी कार चालक आदित्य निवासी गुलाबराय प्रेमनगर को कार समेत पकड़ लिया।
जब उसे कार से उतारा तो वह नशे में पूरी तरह धुत था। सूचना पर इज्जतनगर पुलिस पहुंची और पड़ताल के दौरान पता चला आदित्य ने अपनी कार को पहले खड़े ट्रक में ठोक दिया था। इसके बाद बैक करते समय पीछे से आ रही कार में भी टक्कर मार दी। अंत में भागते समय साइकिल सवार को रौंद दिया जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
