Bareilly News: पेड़ से टकराई बस, 42 यात्री घायल...दो की हालत गंभीर

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली अमृत विचार। 50 यात्रियों को लेकर आ रही बस ट्रक को बचाने के चक्कर में पेड़ से जा टकराई। जिससे बस में सवार 42 यात्री घायल हो गए। उपचार के लिए उन्हें जिला अस्पताल और शहर के प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जिसमें से दो की हालत गंभीर बताई जा रही है।

आज सुबह शामली से करीब 50 यात्रियों को लेकर बस लखीमपुर खीरी जा रही थी। जैसे ही बस थाना बिथरी चैनपुर क्षेत्र के बीसलपुर रोड के कैमुआ  गांव के पास पहुंची सामने से आ रहे ट्रक को बचाने के चक्कर में पेड़ से जा टकराई। जिससे बस में सवाल  42 यात्री घायल हो गए। सभी को उपचार के लिए शहर के निजी और जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जिसमें से दो की हालत गंभीर बताई जा रही है।

ये भी पढे़ं- Bareilly News: प्लाट पर कब्जे को लेकर दिनदहाड़े फायरिंग, दबंगों ने बीच सड़क पर चलाई गोली

 

 

 

संबंधित समाचार