प्रयागराज: प्रेरणा परमार्थ आश्रम के संस्थापक भैया जी को आश्रम परिसर में दी गई समाधि

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नैनी/प्रयागराज, अमृत विचार। नैनी के मड़ौका उपरहार स्थित प्रेरणा परमार्थ आश्रम के संस्थापक सुधीर भैया जी का बुधवार रात मुंबई में इलाज के दौरान निधन हो गया था। शनिवार सुबह आश्रम परिसर में उन्हें समाधि दी गई। इस मौके पर बड़ी संख्या में अनुयाई मौजूद रहे और उन्हें अश्रुपूरित नेत्रों से श्रद्धांजलि दी। 

बुधवार को सुधीर भैया के निधन जानकारी मिलने पर उनके अनुयायियों में शोक की लहर दौड़ गई। उनके पार्थिव शरीर एम्बुलेंस से सड़क मार्ग द्वारा चाका नैनी के समीप स्थित मड़ौका उपहार स्थित आश्रम में शुक्रवार शाम लाया गया। जहां पर उनके अंतिम दर्शन के लिए हजारों की संख्या में लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी थी।

बता दें कि 16 जून को गंगा दशहरा के अनुष्ठान के बाद भैया जी की तबीयत एकाएक बिगड़ गई थी। प्रयागराज में इलाज के उपरांत बेहतर इलाज के लिए उन्हें मुबंई ले जाया गया। जहां इलाज के दौरान उन्होंने अंतिम सांस ली। भैया जी मूलत: झारखंड के पलामू जिला स्थित रेहला के रहने वाले थे। उन्होंने इंजीनियरिंग की पढ़ाई पूरी करने के बाद संसारिक मोह माया त्याग कर जन कल्याण के लिए सन्यांस का राह चुना।

8

उन्होंने प्रेरणा परमार्थ आश्रम के माध्यम से सेवा कार्य को आगे बढ़ाया। दीन दुखियों की सेवा को मिशन बना कर काम करने वाले भैया जी दहेज रहित विवाह की परंपरा विकसित करने के लिए सामूहिक विवाह समारोह को बढ़ावा देकर हजारों गरीब कन्याओं की शादी कराई। वह निरंतर अपने सहयोगियों को सेवा  कार्य के लिए प्रेरित करते थे।

परमपूज्य अघोरेश्वर भगवान राम जी के इस संदेश को सूत्र वाक्य बना कर भैया जी ने समाज के उपेक्षित और पीड़ित जनों की सेवा की। उन्होंने अघोर परंपरा के मजबूती कै लिए काम किया। प्रयागराज के अलावा भैया जी द्वारा अमर कंटक, हाथीनाला आदि  स्थानों पर भी प्रेरणा परमार्थ आश्रम के शाखा की स्थापना की। जहां पर आज भी सेवा कार्य चल रहा है।

शनिवार सुबह सबसे पहले उनके पार्थिव शरीर का दर्शन कराया गया। इसके बाद उन्हें गुरु का दर्शन कराने के बाद उन्हें समाधि दी गई हुई। समाधि के बाद बनोरा, छत्तीसगढ़ आश्रम प्रभारी प्रियदर्शी बाबा ने समाधि स्थल के बगल नीम का पौधा लगाया। इसके बाद शोक सभा का आयोजन किया गया।

यह भी पढ़ें:-हरदोई: प्रेम-प्रसंग में मिल रही थी धमकी, तो युवक ने कर ली सुसाइड, जानें पूरा मामला

 

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

Barabanki News: खतरे के निशान से ऊपर बह रही सरयू, बाढ़ को लेकर प्रशासन अलर्ट; 200 बच्चों की पढ़ाई पर भी मंडराया संकट
कानपुर में लोन डिफॉल्ट पर एक्शन : बैंक ने लगाया लैदर फैक्ट्री पर ताला, बकाया न चुकाने पर लिया कब्जा
Barabanki News: श्रावण से पहले शिव मंदिरों की विद्युत सुरक्षा दुरुस्त करने के निर्देश, डीएम बोले- लापरवाही बिल्कुल बर्दाश्त नहीं होगी
NEET विवाद: सरकार-CJP वार्ता के बाद बढ़ी उम्मीदें, सरकार ने मानी 3 में से 2 मांगे; क्या होगा धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा?
Gonda News:चलती ट्रेन में गूंजी किलकारी, बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस में महिला ने दिया बच्चे को जन्म