मेरठ: ड्यूटी से लौटा पति तो बेड पर पत्नी को देख उड़े होश, पास में पड़ी पिस्टल...खून से लथपथ मिला शव

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मेरठ। ब्रह्मपुरी थाने के इंदिरा नगर में हत्या का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। एक महिला की अज्ञात शख्स ने गोली मारकर हत्या कर दी। ड्यूटी करने के बाद घर पर लौटे पति ने देखा तो उसके होश उड़ गए। महिला का शव खून से लथपथ बेड पर पड़ा हुआ था। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। मामले की जांच में पुलिस जुट गई है।

बता दें, इंदिरा नगर में राधेश्याम मिश्रा और उसकी पत्नी रहती थी, उसके दो बच्चे हैं, जोकि बाहर पढ़ते हैं। राधेश्याम ने बताया कि वह अस्पताल के आईसीयू में ड्यूटी करता है। रोजाना की तरह वह ड्यूटी से घर लौटा, लेकिन घर में घुसने से पहले ही उसने देखा कि उसकी बुलेट बाइक घर से कुछ ही दूरी पर खड़ी है और चाबी भी लगी हुई थी। 

राधेश्याम को कुछ समझ नहीं आया कि बाइक वहां कैसे पहुंची, जैसे ही घर के अंदर घुसा तो देखा उसकी पत्नी सुनीता मिश्रा का शव बेड पर खून से लथपथ हालत में पड़ा था। शव के पास राधेश्याम का लाइसेंसी पिस्टल भी पड़ा था। कनपटी पर गोली लगने से सुनीता की मौत हो चुकी थी। राधेश्याम ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस और फोरेंसिक टीम ने साक्ष्य जुटाए हैं। आगे की जांच जारी है।

यह भी पढ़ें- मेरठ: बेटी की इज्जत के खातिर शोहदे से लड़ा पिता, 5 दिन बाद हारा जिंदगी की जंग

संबंधित समाचार