रुद्रपुर: युवक को धमकाकर गले से काटा सोने का लॉकेट

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रुद्रपुर, अमृत विचार। थाना ट्रांजिट कैंप में एक युवक द्वारा युवक को डरा धमकाकर गले से सोने का लॉकेट काटने का मामला सामने आया है। आरोप था कि युवक ने मुंह खोलने पर मारने की धमकी दी और जब मामले का खुलासा हुआ,तो युवक की मां ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की।

जानकारी के अनुसार थाना ट्रांजिट कैंप स्थित शमशान भूमि रोड़ निवासी काजल ने बताया कि उसके बेटे के गले में सोने का लॉकेट पड़ा हुआ था। आरोप था कि एक सप्ताह पहले वहां के रहने वाले रणवीर नाम के युवक ने बेटे को बुलाया और गले से सोने का लॉकेट काट लिया और धमकी दी कि यदि लॉकेट की जानकारी किसी को दी,तो तुझे मार दूंगा।

कुछ दिन तक युवक मामले को दबाता रहा,लेकिन जब उसकी मां की नजर बेटे के गले पर पड़ी। तो सोने का लॉकेट गायब था। मामला खुलने पर युवक की मां ने थाना ट्रांजिट कैंप पुलिस को तहरीर देते हुए बताया कि सोने के लॉकेट की चार रुपये से अधिक है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

संबंधित समाचार