बहराइच में बड़ी वारदात, सेवानिवृत्त डीजीसी पर दिनदहाड़े फायरिंग, बाल-बाल बचे

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बहराइच, अमृत विचार। शहर के मोहल्ला सूफीपुरा में शनिवार दोपहर एक सेवानिवृत्त डीजीसी घर के बाहर बैठे थे। तभी बाइक से आए अज्ञात ने बाइक खड़ी कर फायरिंग कर दी। हमले में वह बाल बाल बच गए। घटना की जानकारी होने पर एसपी, एएसपी समेत अन्य अधिकारियों ने निरीक्षण किया है।

कोतवाली देहात के मोहल्ला माधवपुरी सूफीपुरा निवासी शिव नारायण सिंह पुत्र जिमीदार सिंह सेवानिवृत्त डीजीसी हैं। उनका बेटा संजय सिंह सदर तहसील में मॉल बाबू के पद पर तैनात है। शनिवार को सेवानिवृत्त डीजीसी घर के सामने बरामदे में बैठे थे। दोपहर डेढ़ बजे एक अज्ञात बाइक सवार आया। उसने बाइक खड़ी कर शिव नारायण पर फायरिंग कर दी। हालांकि वह बाल बाल बच गए। मकान परिसर में ही कपड़ा प्रेस कर रहे सिराज ने फायरिंग की आवाज सुनकर सेवानिवृत्त डीजीसी को घर के अंदर किया। इसके बाद बाइक सवार फरार हो गया।

12 - 2024-06-22T170004.753

घटना की जानकारी होने पर एसपी वृंदा शुक्ला, एएसपी रामनंद कुशवाहा, सीओ राजीव सिसोदिया, कोतवाल देहात बीके मिश्रा और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। एसपी ने आसपास के लोगों से पूछताछ की। कोतवाली देहात पुलिस को जल्द घटना के खुलासा करने का निर्देश दिया। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

सिराज ने बचाई जान
कोतवाली देहात के मोहल्ला सूफीपुरा निवासी शिव नारायण सिंह बुजुर्ग हैं। उन्हें सुनाई नहीं देता है। जिसके चलते फायरिंग के बाद भी वहीं बैठे रहे। हालांकि धूप से बचने के लिए सेवानिवृत्त डीजीसी के परिसर में कपड़े प्रेस करने वाले सिराज ने फायरिंग की आवाज पर वृद्ध को तुरंत मकान के अंदर किया। कुछ ही देर में बाइक सवार मौके से फरार हो गया।

ये भी पढ़ें -Bareilly News: प्लाट पर कब्जे को लेकर दिनदहाड़े फायरिंग, दबंगों ने बीच सड़क पर चलाई गोली

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

Parliament Monsoon Session Day 5: राज्यसभा में हंगामे के बाद कार्यवाही दोपहर 2 बजे तक स्थगित, CJP से बातचीत के लिए कंस्टीट्यूशन क्लब पहुंचे जेपी नड्डा
गोमती नदी में उतरकर किसानों का अनोखा प्रदर्शन, 40 मिनट तक पानी में खड़े रहे; प्रशासन को सौंपा 108 सूत्रीय ज्ञापन
Ken-Betwa Project: मध्य प्रदेश के अमित भटनागर ने खत्म किया 18 दिन बाद अपना अनशन, मां के कहने पर लिया फैसला; जानिए पूरा मामला
UP T20 League 2026: आज होगा मिनी ऑक्शन, 250 से ज्यादा खिलाड़ियों पर लगेगी बोली; नोएडा के पास सबसे बड़ा पर्स
श्रावण मास 2026: काशी में सुरक्षा का मेगा प्लान, वाराणसी 5 जोन और 15 सेक्टर में बंटेगा; 5,000 पुलिसकर्मी रहेंगे तैनात