Kanpur Dehat News: सर्विलांस टीम ने 44.25 लाख रुपये के खोए 203 मोबाइल किए बरामद...एसपी ने स्वामियों को सौंपे

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कानपुर देहात में 44.25 लाख रुपये के खोए 203 मोबाइल बरामद

कानपुर देहात, अमृत विचार। सर्विलांस टीम ने लोगों के 203 खोए हुए मोबाइल जिनकी अनुमानित कीमत करीब 44 लाख 28 हजार रुपये है। उन्हें बरामद कर मोबाइल स्वामियों के सुपुर्द किए हैं।

एडीजी कानपुर जोन आलोक सिंह के मार्गदर्शन व एसपी बीबीजीटीएस मूर्ति के निर्देशन में जनपद में लोगों के खोए हुए मोबाइल फोन बरामद करने के लिए अभियान चलाया जा रहा था। जिसके क्रम में स्पेशल टीम प्रभारी जनार्दन प्रताप सिंह व सर्विलांस सेल टीम ने देश के विभिन्न राज्यों व जनपदों से खोए हुए मोबाइल फोन बरामदगी के लिए सर्विलांस पर लगाया था। 

कड़ी मशक्कत के बाद करीब 44 लाख 28 हजार रुपये कीमत के 203 मोबाइल बरामद कर लिए गए। शनिवार को एसपी ने बरामद मोबाइल उनके स्वामियों को सुपुर्द किए। जिसे पाकर लोगों के चेहरे खिल उठे। लोगों ने पुलिस के प्रयास की सराहना की है।

ये भी पढ़ें- Kanpur Dehat Weather: तेज हवाओं संग बारिश...गर्मी से लोगों केा मिली राहत, मौसम वैज्ञानिक ने जताई ये आशंका

संबंधित समाचार