हरदोई: अतरौली में मंदिर के पास पीपल की डाल फटी, दादी घायल-पौत्र की मौत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अतरौली/ हरदोई, अमृत विचार। शनिवार की दोपहर थानाक्षेत्र अतरौली के ग्राम बंगालपुर में मंदिर पर पोते के साथ दादी के ऊपर पीपल का पेड़ फटकर गिर गया , जिसमें दादी घायल हो गई और पौत्र की मौत पर ही दर्दनाक मौत हो गई। 

शनिवार को दोपहर ग्यारह बजे बंगालपुर निवासी सुनैना अपने पोते सक्षम 4 के साथ गांव के बाहर मंदिर में शिवलिंग के ऊपर लगे कलश में जल भरने गई थी , एक बार नल से जल भरने के बाद दोबारा कमंडल में जल भरने के दौरान अचानक से मंदिर के पास ही लगे पीपल के पेड़ की दो डाले फट गई जिसमें से एक डाल का हिस्सा सीधा सक्षम के सिर पर गिर गया। सक्षम का सिर फटने से मौके पर ही मासूम के मौत हो गई , डाल के झंखाड़ में फंसी दादी घायल हो गई। इर्द गिर्द खड़े लोग आनन फानन में दौड़कर पहुंचकर सक्षम के शव को व दादी को बाहर निकाला । सक्षम के भाई अक्षत , मां राखी , पिता आनंद सहित परिवार का रो रोकर बुरा हाल हो गया। अतरौली थानाध्यक्ष दिलेश सिंह ने बताया पिता की सूचना पर शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेजा गया है , कानूनी तौर पर जो मदद हो सकेगी वह की जाएगी।

ये भी पढ़ें -लखीमपुर खीरी: जमीन विवाद में बड़े भाई पर बांके से किए ताबड़तोड़ प्रहार, गंभीर रूप से घायल

संबंधित समाचार