उप मुख्यमंत्री केशव मौर्य ने डॉ.तुषार की पुस्तक का किया विमोचन
झूंसी/ प्रयागराज, अमृत विचार। उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने शुक्रवार को सर्किट हाउस में बहादुरपुर विकास खंड के कोटवा गांव निवासी डॉ. तुषार रंजन की पुस्तक श्रीमद् भगवत गीता में निहित निर्देशन एवं प्रमर्श का विमोचन किया। कार्यक्रम में फूलपुर लोकसभा से नवनिर्वाचित सांसद प्रवीण पटेल, भाजपा गंगापार अध्यक्ष कविता पटेल, महानगर अध्यक्ष राजेंद्र मिश्र, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष अवधेश गुप्ता, विधायक गुरु प्रसाद मौर्य, एमएलसी निर्मला पासवान, योगेश मिश्र, समीर रंजन आदि मौजूद रहे।
ये भी पढ़ें -प्रयागराज: गंगा के कछार में कटान से बचाने के लिए नदी पर बनेगा बांध
