रामपुर में आज बेटियों ने संभाली थानों की कमान, चलाया वाहन चेकिंग अभियान
रामपुर,अमृत विचार। मिशन शक्ति अभियान के तहत गुरुवार को रामपुर के जिलाधिकारी आंजनेय कुमार सिंह ने एक बेहद अनूठी पहल की है। जनपद के समस्त विभागों में बेटियों को अधिकारी बनाया गया था। इस दौरान सारा कामकाज भी बेटियों ने ही संभाला। अब ऐसा ही शुक्रवार को थानों में किया गया। शुक्रवार को दो घंटे …
रामपुर,अमृत विचार। मिशन शक्ति अभियान के तहत गुरुवार को रामपुर के जिलाधिकारी आंजनेय कुमार सिंह ने एक बेहद अनूठी पहल की है। जनपद के समस्त विभागों में बेटियों को अधिकारी बनाया गया था। इस दौरान सारा कामकाज भी बेटियों ने ही संभाला। अब ऐसा ही शुक्रवार को थानों में किया गया।
शुक्रवार को दो घंटे के लिए मेधावी छात्राओं को थाना प्रभारी बनाया गया। इस दौरान विद्या मंदिर गर्ल्स इंटर कॉलेज की छात्रा प्रतिभा काला कुमारी को सिविल लाइन थाना प्रभारी बनाया गया। उन्होंने अपनी टीम के साथ कई वाहनों के चालान काटे और वाहन चलाने वालों को नसीहत दी कि मास्क पहनकर चलें। इस दौरान पुलिस अधीक्षक शगुन गौतम मौजूद रहे।
