बाराबंकी में खोदे जायेंगे 52 तालाब, जानिए कैसे बढ़ेगी किसानों की आय
बाराबंकी, अमृत विचार। प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना के तहत नए वित्तीय वर्ष में 49 तालाब खोदने का लक्ष्य मिला है। एक तालाब की खुदाई पर डेढ़ लाख रुपए खर्च होने का अनुमान है। इसमें सरकार किसानों को 50% अनुदान देगी। इस योजना के तहत किसान मछली पालन भी कर सकते हैं। इसके लिए ऑनलाइन बुकिंग शुरू हो चुकी है। पहले आओ पहले पाओ की तर्ज़ पर पात्र किसानों को योजना का लाभ दिया जाएगा। तालाब के लिए चयनित किसानों का सत्यापन होने के बाद तालाब की खुदाई की जाएगी। तालाब के लिए उन किसानों को वरीयता दी जायेगी लाभ ले सकते हैं जो उद्यान विभाग से स्प्रिंकलर का लाभ ले चुके हैं। इसके अलावा जिनके खेतों में स्प्रिंकलर नहीं लगा है और वह खेत तालाब योजना का लाभ लेने जाते हैं तो उनको पहले उद्यान विभाग में स्प्रिंकलर के लिए ऑनलाइन आवेदन करना होगा। इसके बाद ही वह अपने खेतों में तालाब की खुदाई के लिए विभागीय वेबसाइट पर तालाब की बुकिंग कर सकते हैं। खेतों में तालाब खोदने से किसानों को जहां फसलों की सिंचाई करने में सहूलियत मिलेगी वहीं वर्ष का जल संचयन भी होगा।
तालाब में मछली पालन कर किसान अपनी आय बढ़ा सकते हैं 22 मीटर लंबा 20 मीटर चौड़ा और तीन मीटर गहरा प्रत्येक तालाब की खुदाई पर 1.05 लाख रुपए खर्च होंगे। इसमें सरकार की तरफ से किसानों को दो किस्तों में 50% अनुदान दिया जाएगा। पहली किस्त तालाब की खुदाई पूरी होने पर और दूसरी किस्त तालाब में इनलेट बनाने के बाद भुगतान की जाएगी। तालाब की खुदाई के लिए विभागीय पोर्टल पर ऑनलाइन बुकिंग शुरू हो चुकी है।
वर्जन-
चालू वित्तीय वर्ष में जनपद में 52 तालाब खोदने का लक्ष्य मिला है। इसकी ऑनलाइन बुकिंग शुरू हो चुकी है। इस बार खेत में तालाब योजना का लाभ लेने में उस किसान को वरीयता दी जायेगी जिनको उद्यान विभाग की तरफ से स्प्रिंकलर मिला है। कभी तक 15 लोगों ने इस योजना का लाभ लेने के लिए पंजीकरण किया है। विकास खंड बनीकोडर में यह कार्य शुरू हो चुका
-अरूणेश प्रताप सिंह, जिला भूमि संरक्षण अधिकारी।
ये भी पढ़ें -चरम पर है ताज प्रजाति के धान की काला बाजारी, किसान परेशान-बिचौलिए हावी
