प्रतापगढ़: सेल्समैन से छिनैती व मारपीट में कार्रवाई न होने पर बंद किया पेट्रोल पम्प
गौरा /प्रतापगढ़, अमृत विचार। पेट्रोल पम्प कर्मी से मारपीट के मामले में कार्यवाही न किए जाने से नाराज साथ के पेट्रोल पंप कर्मियों ने विरोध जताते हुए एक घंटे तक पेट्रोल पंप बंद कर विरोध जताया और कार्रवाई की मांग की।
रामापुर गांव का दीपांशु यादव पुत्र रामदीन यादव रामापुर स्थित पेट्रोल पंप पर सेल्समेन का काम करता है। आरोप है कि शुक्रवार की देर शाम उससे तीन लोगों ने मारपीट कर नगदी भी छीन लिए थे। शनिवार को दोपहर में दीपांशु फतनपुर थाने में तहरीर देने गया तो कार्रवाई की बजाय पुलिस ने उसे ही बैठा लिया। इसकी जानकारी होने पर पेट्रोल पंप के अन्य कर्मियों ने पेट्रोल पंप बंद कर विरोध जताया। करीब एक घण्टे बाद सभी थाने पहुंच गए। सभी ने एक स्वर से साथी को थाने से छोड़े जाने एवं कार्रवाई की मांग करने लगे। थानाध्यक्ष फतनपुर अभिषेक सिरोही ने बताया कि मारपीट हुई है। पूछताछ के लिए बैठाया गया है,दूसरे पक्ष को बुलाया गया है।
ये भी पढ़ें -मुम्बई में सरोवर में डूबने से प्रतापगढ़ के एकलव्य समेत चार एनसीसी कैडेट्स की मौत
