प्रतापगढ़: लापरवाही पर एसओ कोहड़ौर पर गिरी गाज, राधेश्याम को थाने की कमान
प्रतापगढ़, अमृत विचार। कार्य में लापरवाही पर एसपी सतपाल अंतिल ने कोहड़ौर एसओ व चौकी इंचार्ज मदाफरपुर को लाइन हाजिर कर दिया है। कुछ दरोगा को बेहतर कार्य पर थाने की कमान दी है। शनिवार देर शाम एसपी द्वारा जारी सूची में एसओ कोहंड़ौर प्रीति कटियार को लाइन हाजिर कर दिया। मारपीट के एक मामले में उन्होंने केस लिखने में देर की। इससे विभाग की काफी किरकिरी हुई। इसी थानांर्गत मदाफरपुर चौकी प्रभारी एहसानुलहक खां को भी लाइन हाजिर कर दिया है।
प्रभारी निरीक्षक लालगंज अवन कुमार दीक्षित को प्रभारी निरीक्षक थाना कन्धई बनाया गया है। प्रभारी निरीक्षक कंधई प्रदीप कुमार को थाना बाघराय की जिम्मेदारी दी गई है। निरीक्षक नीरज कुमार यादव क्राइम ब्रांच से थाना लालगंज का प्रभारी निरीक्षक,उप निरीक्षक राधेश्याम को थानाध्यक्ष दिलीपपुर से थानाध्यक्ष कोहंडौर,उप निरीक्षक निकेत भारद्वाज को थानाध्यक्ष बाघराय से थाना कोहंडौर, कोहड़ौर थाने में तैनात उप निरीक्षक विवेक कुमार मिश्र को दिलीपपुर थाने की कमान दी गई है।
ये भी पढ़ें -सुभासपा की सभी पुरानी कार्यकारिणियां भंग, ओम प्रकाश राजभर ने लिया निर्णय
