सुभासपा की सभी पुरानी कार्यकारिणियां भंग, ओम प्रकाश राजभर ने लिया निर्णय

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ, अमृत विचार। राज्य सरकार में मंत्री व सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी(सुभासपा) के प्रमुख ओम प्रकाश राजभर ने पार्टी के अंदर सभी इकाइयां भंग कर दी है। उन्होंने प्रांतीय पदाधिकारी, मण्डल, जिला, विधानसभा और ब्लॉक स्तरीय कार्यकारिणी को भंग करते हुए कहा कि उप्र.विधानसभा चुनाव 2027 के लिए नए संगठन का गठन किया जाएगा।

लोकसभा चुनाव में पार्टी को करारी हार का सामना करने के बाद शनिवार को ओम प्रकाश राजभर ने पार्टी की सभी कार्यकारिणी भंग कर दी है। उन्होंने कहा कि अब नई ऊर्जा के साथ नए संगठन का गठन किया जाएगा।

पार्टी के राष्ट्रीय प्रमुख महासचिव डॉ. अरविंद राजभर ने कहा कि नए सिरे से पदाधिकारियों का चयन किया जाएगा, संगठन को मजबूत करने के लिए गांव-गांव स्तर पर कार्यकर्ताओं को जोड़ा जाएगा।

ये भी पढ़ें -अखिलेश यादव ने पौधरोपण अभियान को बताया बड़ा घोटाला, कही ये बड़ी बात

संबंधित समाचार