Kannauj: आगरा लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर बस हाईवे से नीचे जा गिरी...हादसे में 25 सवारियां घायल, चालक को झपकी आने से हुआ हादसा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कन्नौज में बस हाईवे से नीचे गिर गई

कन्नौज, अमृत विचार। आगरा लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर कन्नौज में चालक को नींद आ जाने के कारण बस हाईवे से नीचे जा गिरी। बस में सवार यात्रियों में चीख-पुकार मच गई। हादसे में 25 सवारियां घायल हो गई। पुलिस ने घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया।

आगरा लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर किलोमीटर 159 पर एक स्लीपर बस चालक सौरभ कुमार पुत्र छोटेलाल निवासी गढ़ा पुरवा थाना ठठिया जनपद कन्नौज जौनपुर से दिल्ली जा रहा था। बस में कुल 110 सवारियां बैठी थी।

रविवार सुबह चार बजे जैसे ही बस आगरा लखनऊ एक्सप्रेस वे किलोमीटर 159 नगला बीरभान के सामने पहुंची, इसी दौरान चालक को नींद आ जाने के कारण बस हाईवे से नीचे जा गिरी। जिससे बस में लगभग 25 सवारियां घायल हो गई। सूचना पर पहुंचे सुरक्षा अधिकारी मनोहर सिंह व थाना पुलिस ने बचाव कार्य शुरू करते हुए समस्त घायलों को तिर्वा एवं सौरिख सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भर्ती कराया।

ये भी पढ़ें- Kanpur: पिकअप और ट्राला की आमने-सामने भिड़ंत...दोनों वाहनों में लगी आग, चालक क्लीनर की जिंदा जलकर मौत, हादसे के बाद लगा जाम

संबंधित समाचार