Unnao Murder: मात्र चार इंज की जमीन का विवाद...छोटे भाई ने बड़े भाई के सिर पर फावड़े से वार कर उतारा मौत के घाट

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

उन्नाव में हत्या की वारदात से फैली सनसनी

उन्नाव, अमृत विचार। औरास थाना क्षेत्र के प्रताप खेड़ा गांव में सोमवार के सुबह जमीनी विवाद के चलते दो सगे भाई आपस में भिड़ गये। चार इंच जमीन के विवाद में जिसमें छोटे भाई ने बड़े भाई के सिर पर फावड़े से वार कर उसे मौत के घाट उतार दिया। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। हत्या की सूचना पर औरास पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने जांच कर शव पोस्टमार्टम के लिये भेजा है।

औरास थाना क्षेत्र के प्रताप खेड़ा निवासी गुरुचरन पुत्र बाबू का अपने छोटे भाई रामकिशोर से 4 इंच जमीन को लेकर पुराना विवाद चल रहा था। सोमवार सुबह जमीनी विवाद के चलते दोनों भाइयों में गाली गलौज होने लगा। जिस पर दोनों परिवारों के लोग इकट्ठा हो गये और धीमे-धीमे बात बढ़ती गयी और मारपीट शुरू हो गई। 

इस दौरान गुस्साए रामिकशोर ने अपने बड़े भाई गुरुचरन के सिर पर फावड़े से वार कर दिया। जिससे गुरुचरन की मौत हो गयी। घटना से गांव में हड़कंप मच गया। आरोपी रामकिशोर घटना को अंजाम देने के बाद घर मे ही मौजूद रहा। मृतक चार भाइयो में सबसे बड़ा था। सूचना पर थाना प्रभारी रेखा सिंह ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की। 

पुलिस ने रामकिशोर को फावड़े सहित हिरासत में लिया है। जांच के बाद गुरुचरन के शव को पोस्टमार्टम के लिये भेजा गया है। बांगरमऊ सीओ अरविंद कुमार ने बताया कि हत्या की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची थी। जमीनी विवाद के कारण हत्या हुई है। दो आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

ये भी पढ़ें- LIVE Murder: Kanpur के VIP रोड में सींचपाल को कार से कुचलकर मार डाला; दिलदहला देने वाला Video वायरल, Unnao से आरोपी गिरफ्तार

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज