तीसरी बार सांसद की शपथ लेने पर नरेन्द्र मोदी को सीएम योगी ने दी बधाई

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को तीसरी बार लोकसभा सदस्य के रूप में शपथ लेने पर बधाई दी। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सोमवार को लोकसभा सदस्य के रूप में तीसरी बार शपथ ली। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट 'एक्स' पर प्रधानमंत्री मोदी के शपथ लेते हुए एक वीडियो साझा किया और लिखा कि “लोकसभा सदस्य के रूप में लगातार तीसरी बार शपथ लेने की आपको हार्दिक बधाई!”

सीएम योगी ने कहा “आपके यशस्वी नेतृत्व में 'आत्मनिर्भर भारत-विकसित भारत' की संकल्पना साकार हो रही है। निःसंदेह, यह तीसरा कार्यकाल 140 करोड़ देशवासियों की आकांक्षाओं और अमृतकाल के सभी संकल्पों को पूर्ण करने वाला सिद्ध होगा।” प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी लगातार तीसरी बार उत्तर प्रदेश के वाराणसी से ही सांसद चुने गए हैं। 

यह भी पढ़ें:-लखनऊ: फर्जी कस्टम अधिकारी बन ढाई किग्रा सोना लूटने वाले गिरफ्तार, डेढ़ किग्रा. गोल्ड बरामद

संबंधित समाचार