लखनऊ : कार के बोनट पर चालक से गिरा कर बेल्ट से पीटा, वीडियो वायरल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

विभूतिखंड पुलिस ने पेट्रोल पम्प से दो युवकों को गिरफ्तार कर शुरु की पूछताछ

अमृत विचार, लखनऊ। विभूतिखंड थाना अंतर्गत मधुरिमा पेट्रोल पंप के पास सोमवार को गाड़ी साइड लगाने के विवाद में दबंगों ने एक चालक को कार के बोनट पर धक्का दे उसकी पीठ पर तबाड़तोड़ बेल्टें मारनी शुरू कर दी। हालांकि, पेट्रोल पंप मारपीट की घटना से वहां भगदड़ मच गई, तो वहीं दबंगई का वीडियो भी चंद मिनट में सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। इसके आधार पर पुलिस ने दो युवकों को हिरासत में लिया है। जबकि वायरल हो रहे वीडियो की पुष्टि अमृत विचार नहीं करता है।

सूत्रों की मानें तो, विभूतिखंड के मधुरिमा पेट्रोल पंप से मारपीट से जुड़ एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में साफतौर पर देखा जा सकता है कि गाड़ी साइड लगाने को लेकर दो पक्षों में बहस होती है। फिर एक पक्ष के तीन युवक दूसरे पक्ष के युवकों से हाथापाई करने लगते हैं। इसके बाद दबंग पीड़ित युवकों को कार की बोनट पर गिरा उन पर तबाड़तोड़ बेल्ट बरसाने लगाते हैं। पेट्रोल पंप पर मारपीट होता देख वहां भगदड़ मच गई।

इसी बीच मौजूद राहगीर ने वीडियो को रिकॉर्ड कर उसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। इसके बाद पुलिस हरकत में आई। आनन-फानन पुलिस ने युवकों की पहचान कर अरूण यादव और अजय यादव को हिरासत में लिया है। प्रभारी निरीक्षक सुनील कुमार ने बताया कि वीडियो के आधार पर पुलिस ने आरोपी युवको को हिरासत में लेकर उन पर विधिक कार्रवाई की जा रही है।

यह भी पढ़ें:-जिम्नास्टिक अकेडमी से घर लौट रहे छात्रों को अगवा करने की कोशिश

संबंधित समाचार