जेपी नड्डा राज्यसभा में सदन के नेता किए गए नियुक्त, पीयूष गोयल की लेंगे जगह

Amrit Vichar Network
Published By Amrit Vichar
On

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अध्यक्ष जे पी नड्डा को राज्यसभा में सदन का नेता नियुक्त किया गया है। आधिकारिक सूत्रों ने सोमवार को यह जानकारी दी। उच्च सदन में नड्डा केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल की जगह लेंगे। हाल ही में संपन्न लोकसभा चुनाव में गोयल ने महाराष्ट्र से जीत दर्ज की है। गोयल ने आज निचले सदन के सदस्य के तौर पर शपथ ली। 

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे राज्यसभा में विपक्ष के नेता हैं। नड्डा भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष होने के साथ ही केंद्र सरकार में मंत्री भी हैं। वह स्वास्थ्य मंत्रालय का जिम्मा संभाल रहे हैं। नड्डा मूल रूप से हिमाचल प्रदेश के हैं, उनका जन्म बिहार में हुआ है और वर्तमान में वह गुजरात से राज्यसभा के सदस्य हैं। 

ये भी पढ़ें- सुप्रीम कोर्ट में केजरीवाल को राहत नहीं, मंगलवार आ सकता हाई कोर्ट का फैसला 

संबंधित समाचार