आईपीएस अंकित मित्तल सस्पेंड, जांच में दोषी मिलने पर हुआ एक्शन 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ, अमृत विचार। यूपी से बड़ी खबर सामने आ रही है। मिली जानकारी के अनुसार शासन ने 2014 बैच के आईपीएस अंकित मित्तल को सस्पेंड कर दिया गया है। बताया जा रहा है कि उनकी पत्नी ने पति के एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर से जुड़ी एक शिकायत शासन से की थी। इस पूरे प्रकरण की जांच की गई। जांच में दोषी पाए जाने पर एसपी अंकित मित्तल के खिलाफ एक्शन लिया गया है। बता दें कि अंकित मित्तल ट्रेनिंग सेंटर चुनार के एसपी हैं। 

मिली जानकारी के अनुसार पत्नी की शिकायत के बाद डीजी ट्रेनिंग की तरफ से इसकी जांच की गई। जिसमें प्रारंभिक जांच में अंकित मित्तल के एक महिला मित्र से संबंधों की पुष्टि हुई है। इसी पहले पत्नी की शिकायत पर एसपी गोंडा के पद से अंकित मित्तल को हटाया गया था। सस्पेंशन के साथ ही अंकित मित्तल के खिलाफ विभागीय जांच के आदेश भी दिए गए हैं। 

ये भी पढ़ें -केजरीवाल को SC से नहीं मिली राहत, बेंच ने HC के फैसले का इंतजार करने को कहा...अब 26 जून को होगी सुनवाई

संबंधित समाचार