कासगंज : मोटर साइकिल चोरी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़, एक आरोपी गिरफ्तार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कब्जे से चोरी की दो बाइक व बाइक चोरी करने के उपकरण बरामद

कासगंज, अमृत विचार। बाइक चोरी करने वाले गिरोह का सदर कोतवाली पुलिस ने भंडाफोड़ किया है। एक आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से चोरी की दो बाइकें बरामद की है। आरोपी के पास से बाइक चोरी करने के उपकरण चाबियां भी मिली है। पूछताछ के बाद आरोपी के विरुद्ध अग्रिम विधिक कार्यवाही की गई है। 

बीते दिनों हुई अपराध समीक्षा बैठक में एसपी अपर्णा रजत कौशिक ने जिले में बढ़ती वाहन चोरी की घटनाओं पर नाराजगी जताते हुए जिला पुलिस को घटनाओं पर नियंत्रण करने एवं वाहन चोर की धरपकड़ के लिए प्रभावी कार्यवाही के निर्देश दिए थे। सोमवार को कासगंज कोतवाली पुलिस ने मिली सूचना के आधार पर एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया।

जिसके कब्जे से दो चोरी की बाइकें और तीन चाबियां, लोक तोड़ने की रोड बरामद की। कोतवाली लाकर आरोपी से पूछताछ की गई। आरोपी ने बाइक चोरी होना बताया। इंस्पेक्टर रामवकील सिंह ने बताया कि आरोपी सचिन निवासी कैलोरा थाना हाथरस जिला हाथरस को बाइक चोरी के मामले में गिरफ्तार किया है। पूछताछ के बाद उसे जेल भेजा है।

ये भी पढ़ें। कासगंज: पेड़ पर झूलता मिला युवक का शव, परिजनों जताई हत्या की आशंका

संबंधित समाचार