बहराइच : आरटीओ ने आठ वाहन किया सीज, पांच लाख जुर्माना भी लगाया

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बहराइच, अमृत विचार। सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी ने डग्गामार वाहनों के विरुद्ध अभियान चलाते हुए चार डबल डेकर बस समेत आठ वाहनों को सीज कर दिया है। लाखों रूपये जुर्माना भी लगाया है।

जिले के विभिन्न मार्गों पर अवैध डग्गामार बसों का संचालन होता है। यही वाहन हादसे का शिकार हो जाते हैं। जिसमें कई लोगों को जान गंवानी पड़ती है। जिलाधिकारी मोनिका रानी के निर्देश पर आरटीओ ओपी सिंह ने रूपईडीहा के सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक परिवहन के साथ वाहनों की जांच की।

आरटीओ ने बताया कि रूपईडीहा में चार बस डबल डेकर और चार मॉल वाहक वाहन पर कार्यवाई हुई है। इनमें तीन बस रूपईडीहा और , एक नानपारा फल मंडी में पकड़ा गया। चार मॉल वाहक ओवर लोड होने के चलते सीज किए गए हैं। उन्होंने बताया कि इन वाहनों से 576000 का सम्मान शुल्क वसूला गया। इस दौरान अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें:-जिम्नास्टिक अकेडमी से घर लौट रहे छात्रों को अगवा करने की कोशिश

संबंधित समाचार