Farrukhabad News: गर्मी के चलते कलेक्ट्रेट में तैनात होमगार्ड की हालत बिगड़ी, गश खाकर गिरा, जिला अस्पताल में भर्ती

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

फर्रुखाबाद में गर्मी के चलते कलेक्ट्रेट में तैनात होमगार्ड की हालत बिगड़ी

फर्रुखाबाद, अमृत विचार। फतेहगढ़ कलेक्ट्रेट में तैनात होमगार्ड की गर्मी के चलते हालात बिगड़ गई। अचानक गश खाकर वह गिर गया।जिसके बाद अन्य साथियों ने उसे उठाया। एंबुलेंस से जिला अस्पताल लोहिया में भर्ती करवाया।

थाना कमालगंज के भोजपुर निवासी अभिषेक मिश्रा अपने पिता के स्थान पर होमगार्ड के पद पर नियुक्त हुए थे।मंगलवार को उसकी ड्यूटी फतेहगढ़ कलेक्ट्रेट परिसर में लगी थी। करीब 11 बजे अचानक गर्मी के चलते गश खाकर गिर गया। साथियों ने एंबुलेंस को बुलाया।साथी होमगार्ड आकाश अग्निहोत्री ने अभिषेक को जिला अस्पताल लोहिया में भर्ती करवाया। ईएमओ डॉक्टर आकाश बंसल ने ओपीडी पर्चा बनवाकर होमगार्ड को भर्ती कर लिया। उसको देखने के लिए भी कई अन्य होमगार्ड साथी भी पहुंचे हैं।

ये भी पढ़ें- Kanpur Crime: पुलिस की बदमाश से मुठभेड़...25 हजार का इनामी गिरफ्तार, रोकने पर खाकी पर झोंक दिया फायर

संबंधित समाचार