Amarnath Yatra 2024: जम्मू कश्मीर राजमार्ग पर यातायात पर नजर रखने के लिए लगाए गए CCTV कैमरे

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

जम्मू। अमरनाथ यात्रा शुरू होने के मद्देनजर जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर तीर्थयात्रा और नियमित यातायात पर नजर रखने के लिए उच्च गुणवत्ता के सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। अधिकारियों ने मंगलवार को इसकी जानकारी दी। 

अधिकारियों ने मंगलवार को बताया कि यातायात विभाग ने रामबन जिले में उधमपुर से लेकर बनिहाल तक 360 डिग्री के 10 सीसीटीवी कैमरे लगाए जबकि पुलिस विभाग ने वाहनों की आवाजाही पर नजर रखने और संदिग्ध व्यक्तियों की पहचान के लिए राजमार्ग पर 60 कैमरे लगाए हैं। श्री अमरनाथ श्राइन बोर्ड (एसएएसबी) की घोषणा के अनुसार, दक्षिण कश्मीर में 3,880 मीटर की ऊंचाई पर स्थित गुफा मंदिर की 52 दिवसीय तीर्थयात्रा 29 जून को शुरू होनी है और यह 19 अगस्त को समाप्त होगी। 

यातायात राष्ट्रीय राजमार्ग के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) रोहित बासकोटरा ने ‘पीटीआई-भाषा’ से कहा, ‘‘हमने यातायात पर नजर रखने के लिए उधमपुर से बनिहाल तक विभिन्न अहम बिन्दुओं पर 10 उच्च गुणवत्ता वाले सीसीटीवी कैमरे लगाए हैं।’’ उन्होंने बताया कि रामबन में चौबीसों घंटे यातायात पर नजर रखने के लिए एक नियंत्रण कक्ष बनाया गया है। 

उन्होंने बताया कि कैमरे ऐसे स्थानों पर लगाए गए हैं जहां वाहनों की आवाजाही में समस्या आती है और आए दिन दुर्घटनाएं होती हैं। एसएसपी ने कहा कि रामबन और उधमपुर की यातायात पुलिस ने राष्ट्रीय राजमार्ग पर यातायात के सुचारू संचालन के लिए विशेष तैयारियां की हैं जो तीर्थयात्रा के दौरान एक बड़ी चुनौती रहती है। 

ये भी पढे़ं- जेल में ही रहेंगे CM केजरीवाल, दिल्ली हाई कोर्ट से लगा बड़ा झटका 

 

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

गंगाराम की मौत पर रोया पूरा गाँव, नहीं जला घर का चूल्हा, 130 सालों तक तालाब में रहने की क्या है कहानी; NCERT के पाठ्यक्रम में शामिल
NEET विवाद पर छात्रों के समर्थन में आए वरुण धवन और नोरा फतेही, बोले- हर छात्र निष्पक्ष और भरोसेमंद व्यवस्था का हकदार
Parliament Monsoon Session Day 5: लोकसभा की कार्यवाही 27 जुलाई तक स्थगित, किरण रिजिजू बोले- NEET पर चर्चा जरूरी, देश को सही संदेश जाना चाहिए
''छात्रों को धमकाने की हिम्मत कैसे हुई?'' , राहुल गांधी का सरकार पर हमला, कहा- छात्रों को लोकतांत्रिक अधिकारों से नहीं डराया जा सकता
लखनऊ में IGRS शिकायतों पर बड़ा एक्शन: 60% शिकायतकर्ता असंतुष्ट, डीएम ने 25 अधिकारियों का जून का वेतन रोका