प्रयागराज: पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय विश्वनाथ प्रताप सिंह की मनाई गई जयंती

Amrit Vichar Network
Published By Jagat Mishra
On

कोरांव/नैनी/प्रयागराज, अमृत विचार। गोपाल विद्यालय इण्टर कॉलेज में संस्थापक एवं पूर्व प्रधानमंत्री स्मृतिशेष राजा विश्वनाथ प्रताप सिंह की जयंती मनाई गई। इस अवसर पर विद्यालय प्रांगण में पूजा पाठ का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के संस्थापक ने स्वर्गीय विश्वनाथ प्रताप सिंह की प्रतिमा पर विद्यालय प्रबंध समिति के उपाध्यक्ष रुद्र नारायण बाजपेई एवं उप प्रधानाचार्य डॉक्टर कमलेश तिवारी ने माल्यार्पण कर उनको श्रद्धासुमन अर्पित किया। 

इस मौके पर उनके सामाजिक योगदान को याद किया गया। पूजन गया प्रसाद तिवारी ने संपन्न कराया। सभी अध्यापकों ने विद्यालय के संस्थापक को याद करते हुए नमन किया। साथ ही विधि विधान से पूजन के बाद प्रसाद वितरण किया गया। इस अवसर पर बृजेश श्रीवास्तव, गोविन्द मिश्रा, डॉ. विद्याकांत तिवारी, डॉ. सन्त लाल मौर्य, गिरिजेश त्रिपाठी, अखिलेश शुक्ला, राजेश कुमार सिंह, विजय कृष्ण मिश्र, राकेश मिश्रा, सुनील शुक्ला, राजेश गौड़, अपूर्व प्रकाश त्रिपाठी, बालमुकुंद मिश्रा, नवीन दुबे के अलावा विद्यालय के समस्त अध्यापक अध्यापिका उपस्थित रहे।

ये भी पढ़ें -नहर की पटरी पर रखे पत्थर को पूर्व विधायक ने हटवाया, जानें क्या है मामला

संबंधित समाचार