लापरवाही का आरोप :  नौ माह की बच्ची की मौत के बाद परिजनों का हंगामा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

पीड़ित परिवार ने निजी अस्पताल के डॉक्टरों पर लगाया इलाज में लापरवाही बरतने का आरोप

परिजनों की तहरीर पर मामले की जांच में जुटी दुबग्गा पुलिस

काकोरी/लखनऊ, अमृत विचार। दुबग्गा थानाक्षेत्र अंतर्गत अंधे की चौकी स्थिति मंगलवार दोपहर एक निजी अस्पताल में नौ माह की बच्ची की मौत हो गई। बच्ची की मौत के बाद परिजनों ने अस्पताल के डॉक्टरों पर इलाज में लापरवाही बरतने का आरोप लगाया है। इसके बाद परिजनों ने कार्रवाई किए जाने की मांग को लेकर दुबग्गा थाने में लिखित शिकायत दी है। फिलहाल, पुलिस मामले को संज्ञान में लेकर कई पहलुओं में जांच कर रही है।

काकोरी थाना अंतर्गत लालता खेड़ा गांव निवासी कोमल ने अंधे की चौकी स्थित एक मल्टीस्पेशलिटी अस्पताल के डॉक्टरों पर बेटी के इलाज में लापरवाही बरतने का आरोप लगाते हुए कार्रवाई किए जाने की मांग की है। लिखित शिकायत में महिला ने बताया कि गत 21 जून बेटी नेहा (09) की तबियत अचानक बिगड़ गई थी। जिसके बाद परिजनों की बेटी को फौरन अस्पताल में भर्ती करा दिया। उसका आरोप है कि अस्पताल प्रशासन से इलाज के नाम पर उससे 38 हजार रुपये भी वसूल कर लिए। बावजूद इसके सही समय पर बेटी का इलाज नहीं हो सका। उसका खामियाजा नौ माह की बच्ची को अपनी जान देकर उठाना पड़ा।

महिला का कहना है कि डॉक्टरों ने बेटी के इलाज में उससे रुपये की मांग की थी। हालांकि, मांग पूरी न होने पर इलाज में लापरवाही बरती गई। मंगलवार दोपहर अस्पताल में भर्ती नेहा को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। प्रभारी निरीक्षक अभिनव वर्मा ने बताया कि बच्ची की मां ने अस्पताल के डॉक्टरों पर कार्रवई किए जाने की मांग को लेकर थाने में शिकायत की है। फिलहाल, मामले की जांच की जा रही है। जांच में मिले साक्ष्यों और तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ेः Lucknow University: आवेदनों की शुरू हुई स्क्रीनिंग

संबंधित समाचार