गजरौला: सिपाही का बृजघाट गंगा में कूदकर आत्महत्या की बात का वीडियो वायरल, जानिए मामला
गजरौला, अमृत विचार : सिपाही को एक युवती दुष्कर्म के झूठे मुकदमे में फंसा रही है। जिसके तनाव में सिपाही बृजघाट पहुंचकर वीडियो में गंगा में कूदकर आत्महत्या की बात कह रहा है। जिसकी वीडियो मंगलवार को सोशल मीडिया पर वायरल हुई तो दो थानों की पुलिस सिपाही के परिवार वालों के साथ बृजघाट पहुंची और उसकी तलाश की।
सिपाही ने बृजघाट पहुंचकर अपनी वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल की है। आरोप है कि एक युवती सिपाही पर दुष्कर्म का झूठा मुकदमा दर्ज करा रही है। इसी बात को लेकर सिपाही तनाव में है। सिपाही ब्रजघाट पहुंचा तथा वहां बैठकर अपने बयानों का वीडियो बनाया। वीडियो में सिपाही रो रहा है और एक युवती पर दुष्कर्म के मुकदमे में झूठा फंसाने की बात भी कह रहा है।
इतना ही नहीं वह इसमें कुछ युवकों का नाम लेते और उन पर भी झूठा फंसाने का आरोप लगा रहा है। पूरे वीडियो में वह अपने को बेकसूर भी बता रहा है। यह वीडियो दो दिन पुराना बताया जा रहा है। वीडियो सिपाही के परिवार तक पहुंचा तो सिपाही के परिजना उसकी तलाश में जुटे। वहीं, परिजन गढ़मुक्तेश्वर थाने में पहुंचे तो उन्होंने कहा कि गजरौला थाने में जाकर मामले की जानकारी दो।
वहीं गजरौला पुलिस कह रही है कि गढ़मुक्तेश्वर थाने में जाकर मामले की जानकारी दो। जिसको लेकर सिपाही के परिजन दोनों थानों के चक्कर लगा रहे हैं। सीओ श्वेताभ भास्कर ने बताया कि सिपाही की तलाश की जा रही है। बताया जा रहा है कि सिपाही मुरादाबद में पीएसी में तैनात है।
यह भी पढ़ें- Bareilly Gangwar: राणा के साथ पप्पू भरतौल के कई फोटो वायरल, दोनों में क्या है कनेक्शन? जानने के लिए पढ़ें पूरी खबर
