उप्र: अब सड़क पर ढूंढे जाएंगे वाहन टैक्स के बकायेदार
लखनऊ, अमृत विचार। प्रदेश भर में 12 से 26 अक्टूबर तक डग्गामार वाहनों के खिलाफ चलने वाला अभियान बीच में ही रोक दिया गया। वजह, परिवहन विभाग ने राजस्व वसूली का लक्ष्य तय कर दिया है। लिहाजा अब आरटीओ के चेकिंग दल सड़कों पर डग्गामार वाहनों के बजाए वाहन टैक्स के बकाएदारों को ढूंढेंगे। ताकि …
लखनऊ, अमृत विचार। प्रदेश भर में 12 से 26 अक्टूबर तक डग्गामार वाहनों के खिलाफ चलने वाला अभियान बीच में ही रोक दिया गया। वजह, परिवहन विभाग ने राजस्व वसूली का लक्ष्य तय कर दिया है। लिहाजा अब आरटीओ के चेकिंग दल सड़कों पर डग्गामार वाहनों के बजाए वाहन टैक्स के बकाएदारों को ढूंढेंगे। ताकि वर्षों से टैक्स का बकाया वसूलकर विभाग का खजाना भर सकें।
कोरोना काल में परिवहन विभाग को राजस्व का तगड़ा झटका लगा है। हाल ही में हाई सिक्योरिटी रजिस्ट्रेशन नंबर प्लेट के बिना फिटनेस प्रमाण पत्र जारी न किए जाने के फैसले ने भी विभाग को जबरदस्त राजस्व की चपत लगा दी। इसके बाद अब अधिकारियों ने विभाग के खाली हुए खजाने को भरने के लिए वाहनों पर टैक्स की बकाया वसूली करने का आदेश दिया है।
अपने-अपने जिलों में बकाया वसूलें अधिकारी
परिवहन आयुक्त धीरज साहू ने साफ-साफ कहा है कि अधिकारी अपने जिले में रहकर टैक्स का बकाया वसूलेंगे। आरटीओ और एआरटीओ बकाया टैक्स वसूली की समीक्षा करके रिपोर्ट रोजाना परिवहन आयुक्त कार्यालय भेजने के निर्देश दिए गए हैं।
