सुलतानपुर: लंभुआ भाजपा विधायक सीताराम वर्मा समेत छह के खिलाफ समन जारी, जानें मामला

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

सुलतानपुर, अमृत विचार। बीते विधानसभा चुनाव के दौरान बिना अनुमति जन सभा कर प्रचार आदर्श चुनाव आचार संहिता का उल्लंघन करने के आरोपों में एमपी-एमएलए कोर्ट के मजिस्ट्रेट शुभम वर्मा ने लंभुआ भाजपा विधायक सीताराम वर्मा समेत छह आरोपियों पर समन जारी किया है। 

अभियोजन पक्ष के मुताबिक 23 फरवरी 2022 को विधानसभा चुनाव प्रचार के दौरान सीताराम वर्मा ने लंभुआ क्षेत्र केशवपुर महात्मा गांधी मनरेगा खेलकूद मैदान ग्राम खड़ुआन में बिना प्रशासन की अनुमति के चुनावी सभा की थी।

जिस पर उड़नदस्ता प्रभारी विपुल कुमार उपाध्याय ने किस दर्ज कराया था। इसी मुकदमे में कोर्ट ने बुधवार को आरोपी विधायक सीताराम वर्मा, खड़ुआन निवासी अजय वर्मा, संतराम वर्मा, शुभम वर्मा, पवन, रंजीत वर्मा पर समन जारी कर तीन जुलाई को तलब किया है।

यह भी पढ़ें:-मुख्यमंत्री योगी का Congress पर हमला, कहा- कांग्रेस में चेहरे भले ही बदल गए हों, लेकिन चरित्र आज भी वहीं है

संबंधित समाचार