अयोध्या: सड़क चौड़ीकरण में पचासों दुकानों पर चला बुलडोजर, दुकानदारों में हड़कंप

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

सोहावल/अयोध्या, अमृत विचार। लोक निर्माण की सड़क पर रौनाही पड़ाव से ड्योढ़ी बाजार तक हो रहे चौड़ीकरण में लगभग पचास दुकानों पर बुलडोजर चला और ध्वस्तीकरण प्रक्रिया अपनाई गई। चुनाव से पहले दुकानों में निशान लगाकर चुप बैठे विभाग के अचानक भारी पुलिस बल और बुलडोजर के साथ सुबह आ धमकने से चपेट में आ रहे दुकानदारों में हड़कंप मच गया। कई तो खुद अपना सामान समेट अतिक्रमण हटाना शुरू कर दिए।

 बुधवार को सुबह नायब तहसीलदार स्नेहिल वर्मा, लोक निर्माण विभाग के अभियंता, रौनाही सहित आसपास के थानों से बुलाई गई पुलिस और राजस्व विभाग के पैमाईश करने वाले कर्मियो का जत्था रौनाही पड़ाव आ धमका। चिह्नित की गई सड़क के दोनों ओर दुकान और मकानों के ध्वस्तीकरण में सरकारी अमला जुट गया। कुछ दुकानदार और ग्रामीणों ने इसका विरोध जताया लेकिन इनका विरोध ज्यादा देर टिक नहीं पाया। बुलडोजर ने अतिक्रमण हटाना शुरू किया तो कार्रवाई शाम तक चलती रही और लगभग 50 से ज्यादा दुकानें ध्वस्त कर दी गई। ड्योढी बाजार तक 9 किलोमीटर की इस सड़क की चौड़ाई बीचोबीच से एक तरफ 15 मीटर बताई जा रही है।

नायब तहसीलदार सोहावल बोले...

ध्वस्त की गई दुकानें लोक निर्माण विभाग की भूमि में ही बढ़ा कर बनाई गई थी। इसकी पैमाईश चुनाव से पहले ही कराके चिन्हांकन करा दिया गया था। कई बार नोटिस और एनाउंसमेंट कराया गया है। बन रही सड़क में अतिक्रमण बाधक बन रहा था। अभी आगे भी यह कार्रवाई चलती रहेगी..., स्नेहिल वर्मा, नायब तहसीलदार, सोहावल।

ये भी पढे़ं- लोकसभा अध्यक्ष का अंकुश सत्तापक्ष पर भी रहना चाहिए, निष्कासन जैसी कार्रवाई नहीं हो, अखिलेश ने ओम बिरला को दी बधाई

संबंधित समाचार