Kanpur Suicide: शादी की सालगिराह की पार्टी के बाद किसान ने चुनी मौत...शव देख फफक पड़े परिजन

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नरवल थानाक्षेत्र के नमड़ा गांव की घटना

कानपुर, अमृत विचार। नरवल थानाक्षेत्र में शादी की सालगिराह में दोस्तों के साथ शराब पार्टी करने के बाद देर रात संदिग्ध परिस्थितियों में किसान ने पेड़ से फांसी लगाकर जान दे दी। बुधवार सुबह जब वह घर पर नहीं मिले तो परिजनों ने खोजबीन शुरू की।

इतने में ही खेत पर गए ग्रामीणों ने घ्र पहुंचकर परिवार को घटना की जानकारी दी। जिससे सभी के पैरों तले जमीन खिसक गई। आनन-फानन पत्नी और परिजन मौके पर पहुंचे जहां किसान का शव फांसी पर पेड़ से लटक रहा था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच कर परिजनों से घटना की जानकारी ली। 

नमड़ा तहसील नरवल गांव निवासी महाबल सिंह उर्फ सुशील सिंह खेती किसानी करते थे। चाचा सुखपाल सिंह चचेरे भाई राजकुमार ने पुलिस को बताया कि मंगलवार को महाबल और गुड्डी की शादी की सालगिराह थी। जिसको लेकर घर पर कुछ मेहमान और दोस्त आए थे। उन्हीं लोगों के साथ शराब की पार्टी चल रही थी। बताया कि रात में सभी के जाने के बाद खाना खाकर सभी लोग सो गए थे।

बताया कि इसके बाद देर वह चुपचाप घर से निकल गए और 500 मीटर दूर जाकर पीपल के पेड़ से गमछे से फांसी लगाकर मौत को गले लगा लिया। बताया कि रात में तो कुछ नहीं पता चल सका। सुबह महाबल के बेटे पवन और बेटियों ने मां से पिता की जानकारी ली।

जिस पर वह खुद अंचभित हो गईं। इस पर उनकी खोजबीन शुरू की गई। परिजन अभी सभी को ढूंढ ही रहे थे, ग्रामीणों ने घटना की जानकारी दे दी। इस संबंध में नरवल थाना प्रभारी ने बताया परिजन कोई कारण नहीं बता सके हैं, मामले की जांच की जा रही है।

ये भी पढ़ें- Kanpur Suicide: फसल बर्बाद होने पर किसान ने दी जान, गर्मी में झुलस गई थी फसल, बची-खुची छुट्टा मवेशी चर ग

संबंधित समाचार