लालकृष्ण आडवाणी की बिगड़ी तबीयत, दिल्ली AIIMS में भर्ती

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी को बुधवार देर रात दिल्ली स्थित अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में भर्ती कराया गया। सूत्रों ने यह जानकारी दी। 

एक सूत्र ने बताया, ‘‘उनकी हालत स्थिर है और उन्हें निगरानी में रखा गया है।’’ पूर्व उप प्रधानमंत्री को एम्स के पुराने निजी वार्ड में भर्ती कराया गया है और बताया जा रहा है कि यूरोलॉजी विभाग के चिकित्सक उनका उपचार कर रहे हैं। हालांकि, उनकी बीमारी के बारे में तत्काल कोई स्पष्ट जानकारी नहीं दी गई है। 

ये भी पढे़ं- मुंबई की रेलगाड़ियों में यात्रियों को जानवरों की तरह यात्रा करते देखना शर्मनाक: बंबई हाईकोर्ट 

 

संबंधित समाचार