लखनऊ: Dial 112 पुलिसकर्मियों को पत्नी-बेटी पर असलहा लहराते मिला अधिवक्ता, पकड़ कर लाई थाने
अलीगंज क्षेत्र का मामला, पत्नी ने फोन कर मांगी थी पुलिस से मदद
लखनऊ, अमृत विचार। अलीगंज क्षेत्र में अधिवक्ता द्वारा पत्नी व बेटी से मारपीट कर असलहा लहराकर जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। पति की प्रताड़ना से आहत पत्नी ने डॉयल 112 पर मदद मांगी। मौके पर पहुंची पीआरवी टीम से भी अधिवक्ता ने गाली गलौज की। तलाशी लेने पर पुलिसकर्मियों ने आरोपी के पास से असलहा- कारतूस बरामद किया।
इंस्पेक्टर विनोद कुमार तिवारी के मुताबिक, त्रिवेणीनगर द्वितीय निवासी अधिवक्ता अक्षय कटियार की पत्नी ने मंगलवार रात डायल 112 पर काल की। बताया पति उनके और बेटी के साथ मारपीट कर रहे हैं। सूचना पर डायल 112 मौके पर पहुंची। जहां अक्षय गाली गलौज करते हुये असलहा लेकर परिवार को धमकाते मिले। सिपाहियों ने उनके हाथ से असलहा छीनने का प्रयास किया। तो उग्र होकर पुलिस कर्मियों से भी उलझ गये। किसी तरह से सिपाही अधिवक्ता को पकड़ कर अलीगंज थाने लाये।
पूछताछ में पीड़ित पत्नी ने बताया अक्षय नशा करने का आदी है। इसके चलते पहले भी कई बार मारपीट कर चुका है। पीआरवी कर्मियों को परिवार वालों ने कमरे की तलाशी लेने के लिए कहा। इस दौरान तकिया के नीचे छिपाकर रखा कारतूस भी बरामद हुआ। इंस्पेक्टर ने बताया आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
यह भी पढ़ें:-देश के आर्थिक विकास और रोजगार सृजन में लघु उद्योगों का अहम योगदान: सीएम योगी
