रायबरेली: संदिग्ध परिस्थितियों में युवती का फंदे से लटकता मिला शव, परिजनों में कोहराम

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रायबरेली। खीरों थाना क्षेत्र के एक गांव में सन्दिग्ध परिस्थितियों में एक युवती का शव घर के अंदर फंदे से लटकता मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। क्षेत्र के बरौंडी गांव निवासी राममोहन की बेटी सिवानी का शव उसके घर के अंदर बल्ली से दुपट्टा के सहारे फांसी के फंदे से लटकता मिला।

 गुरुवार सुबह जब परिजन सोकर उठे तो बेटी का शव लटकता देख शोरगुल मचाने लगे। आसपास के लोगो की भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। लटक रहे शव को नीचे उतारा। एसओ देवेंद्र भदौरिया ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। परिजनों की तहरीर पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें:-देश के आर्थिक विकास और रोजगार सृजन में लघु उद्योगों का अहम योगदान: सीएम योगी

संबंधित समाचार