Amroha News : भैंस ने जन्मा बच्चा, खुशहालपुर गांव के किसान ने डायल-112 पर की कॉल...जानिए फिर क्या हुआ?
हसनपुर/ रहरा /आदमपुर। जिले के खुशहालपुर गांव में भैंस के ब्याह ने पर एक किसान ने डायल 112 पर कॉल कर पुलिस बुला ली। आनन फानन में मौके पर पहुंचे पुलिसकर्मियों ने कारण पूछा तो किसान ने बताया कि उसे किसी मदद की जरूरत नहीं है, बल्कि आपको तो भैंस का दूध पिलाने बुलाया है। इसी दौरान किसी ग्रामीण ने इसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दी।
अमरोहा का खुशहालपुर गाँव, एक किसान की भैंस ने बच्चा दिया।
— SACHIN KAUSHIK (@upcopsachin) June 27, 2024
किसान ने 112 डायल कर पुलिस की गाड़ी बुला ली, पुलिसकर्मियों ने पूछा, "भाई हमें क्यूँ बुलाया"?
किसान, "आपको भैंस का दूध पिलाना था, इसलिए बुलाया है" 😂
वैसे, इस सम्मान के लिए शुक्रिया भाई😅🙏🏻#Amroha #UPPolice pic.twitter.com/JrufmIS8kL
क्षेत्र के गांव खुशालपुर निवासी किसान जसवीर पुत्र अमर सिंह का कहना है कि मंगलवार दोपहर को उसकी भैंस ब्याही थी। देर रात किसान ने 112 डायल पुलिस को फोन कर मौके पर बुला लिया। डायल 112 मौके पर पहुंची और किसान से समस्या के बारे में पूछा तो किसान ने कहा कि वह डायल 112 पर तैनात पुलिसकर्मियों को अपनी भैंस का दूध पिलाना चाहता है। यह सुनकर पुलिसकर्मी हैरान रह गए और फिर किसान को नसीहत देकर बिना दूध पिए लौट गए।
ये भी पढ़ें : अमरोहा : बारिश से भर-भराकर गिरा मकान, घर में सो रहे दो बच्चों समेत तीन लोग दबे
