आत्मघाती कदम : आम के बाग में पेड में फंदे से लटका मिला युवक का शव

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

जगदीशपुर अमेठी, अमृत विचार।  सुबह ग्रामीणों ने गांव के किनारे स्थित बाग मे आम की डाल पर युवक का झूलता शव देखकर हडकंप मच गया घटना की सूचना पुलिस को मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को नीचे उतरवाकर पंचनामा भरने के पश्चात पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया ।

भाले सुल्तान शहीद स्मारक थानाक्षेत्र के अंतर्गत स्थित बेचूगढ गांव निवासी काशीनाथ उम्र लगभग सत्ताइस वर्ष जिसका किसी बात को लेकर एक दिन पूर्व पत्नी से झगडा हुआ था। मारपीट मे घायल पत्नी को सीएचसी जगदीशपुर उपचार हेतु ले जाने पर चिकित्सको ने हालत गंभीर देख ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया था। वहीं दूसरे दिन गांव से सटी बाग मे आम के पेड से घायल महिला के पति का शव संदिग्ध परिस्थितियों मे लटकता देख पूरे क्षेत्र मे सनसनी फैल गई।

घटना की सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर ग्रामीणों से पूछताछ करने के पश्चात पति पत्नी का विवाद होने की बात सामने आई। अंतोगत्वा पुलिस ने पंचनामा भरने के उपरांत शव को पोस्टमार्टम हेतु भेज कर छानबीन मे जुटी। इस संबंध मे पुलिस ने बताया कि मामला घरेलू कलह का प्रतीत हो रहा है फिलहाल शव को पोस्टमार्टम हेतु भेजा गया है रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारणो का खुलासा हो जाएगा ।

यह भी पढ़ें: अभिभाषण की प्रति लोकसभा के पटल पर रखी गई, कार्यवाही दिन भर के लिए स्थगित

संबंधित समाचार