बदायूं: करंट से डेयरी संचालक की मौत, परिवार में मचा कोहराम 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बिल्सी, अमृत विचार। तहसील बिल्सी क्षेत्र के गांव बैरमई खुर्द में बुधवार की शाम तार पर कपड़े डालते हुए करंट लगने एक डेयरी संचालक की मौत हो गई। उसकी मौत से परिजनों में कोहराम मच गया है। घटना की सूचना पुलिस को नहीं दी गई है। गांव में शव का अंतिम संस्कार कर दिया।

गांव निवासी ठाकुर सत्येंद्र पाल सिंह (45) पुत्र ज्ञानेश्वर सिंह बुधवार की शाम करीब सात बजे नहाने के बाद अपना अंडर वियर तार पर डाल रहा था। इसी दौरान किसी तरह तार में करंट आ गया। करंट लगने से वह गिर पड़े और अचेत अवस्था में पहुंच गए। परिजनों ने देखा तो उन्हें नगर के एक निजी अस्पताल ले गए। जहां चिकित्सक ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

ये भी पढ़ें- बदायूं: आसमान से झोपड़ी पर गिरी बिजली, किसान की मौत

संबंधित समाचार