बरेली: नहीं टूट पाई होटल की ऊंची दीवार, सील करने पर विचार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार : राजीव राणा का संजयनगर में होटल सिटी स्टार एंड रेस्टोरेंट का 90 फीसदी हिस्सा तो टूट गया लेकिन सीढ़ी वाले हिस्से को तोड़ने पर असमंजस पैदा हो गया है। इसे तोड़ने पर पड़ोस के भवनों के लिए खतरा हो सकता है। इसलिए होटल की ऊंची दीवार को फिलहाल छोड़ दिया गया है। उसे सील करने पर विचार किया जा रहा है। 

पूरे दिन बुलडोजर चलने के बाद राणा का होटल और कोठी किसी काम की नहीं रह गई है लेकिन होटल की सीढ़ियों का हिस्सा नहीं टूट पाया है। दरअसल, होटल की बगल और पीछे सिंगल स्टोरी मकान हैं जो यह हिस्सा टूटकर उन पर गिरने से क्षतिग्रस्त हो सकते हैं। होटल की ऊंचाई इतनी है कि मशीन भी नहीं पहुंच रही है।

ये भी पढ़ें- बरेली: पल्लेदार के बेटे राणा ने गंगापुर से निकलकर बदल ली अपनी हस्ती

संबंधित समाचार