अयोध्या: आरक्षित भूमि कब्जा कर हुए अवैध निर्माण को हटाने का आदेश

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रूदौली/ अयोध्या, अमृत विचार। तहसील रुदौली के नवीन परती की आरक्षित भूमि पर निर्माण किये जाने की शिकायत एसडीएम से की गई। एसडीएम ने राजस्व निरीक्षक को अवैध निर्माण हटवाने का निर्देश दिया। 

तहसील के ग्राम रौजागांव में नवीन परती की जमीन जिसका गाटा संख्या 1684 मि/0.026 हेक्टेयर पर संतोष निवासी अली का पुरवा मजरे रौजागांव ने बीती रात निर्माण शुरू करा दिया। शुक्रवार सुबह तक पांच फिट की दीवार बन गई। लखनऊ अयोध्या राजमार्ग की कीमती सरकारी भूमि पर हुए अवैध निर्माण की शिकायत ग्रामीणों ने एसडीएम से की। एसडीएम एसडीएम अंशिका दीक्षित ने बताया की ग्राम सभा की नवीन परती पर जांच में पांच फिट ऊंची अवैध दीवार पाई गई है। राजस्व निरीक्षक वीरेंद्र सिंह को निर्माण गिरवाने के निर्देश दिए गए हैं। राजस्व निरीक्षक वीरेंद्र सिंह ने बताया जेसीबी मिलते ही निर्माण गिरा दिया जायेगा।

ये भी पढ़ें -बाराबंकी: करोड़ों के करार पर हस्ताक्षर करने वाली कंपनियों को नहीं मिल रही भूमि

संबंधित समाचार