श्रावस्ती: अजय कुमार पांडे अध्यक्ष व हरीश कुमार यादव बने महामंत्री

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

श्रावस्ती, अमृत विचार। तहसील जमुनहा के अधिवक्ता संघ का चुनाव का परिणाम घोषित हुआ। अजय कुमार पाण्डेय अध्यक्ष तो हरीश कुमार यादव महामंत्री चुने गए हैं। अध्यक्ष पद के लिए निर्वाचित अजय कुमार पांडेय को 46 मत मिले । वहीं रनर रहे आरएन सिंह 37 मतों से संतोष करना पड़ा।अध्यक्ष पद के लिए अजय कुमार पाण्डेय को नौ मतों से विजयी घोषित किये गए। वहीं महामंत्री पद पर हरीश कुमार यादव 1 मत अधिक पाकर विजयी घोषित हुए। 

वहीं वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद में कमलेश कुमार वर्मा, कोषाध्यक्ष बड़े लाल यादव, प्रकाशन मंत्री अरबिंद कुमार यादव,आडिटर धर्मेन्द्र कुमार यादव निर्विरोध निर्वाचित हुए है।

ये भी पढ़ें -बाराबंकी: आरआरसी के निर्माण में रुचि नहीं ले रहे प्रधान व सचिव

संबंधित समाचार