लखनऊ: एलडीए वीसी शिवाकांत द्विवेदी हटाए गए

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार ने शुक्रवार को लखनऊ विकास प्राधिकरण (एलडीए) के उपाध्यक्ष शिवाकांत द्विवेदी को हटा दिया है। जिलाधिकारी अभिषेक प्रकाश ने फिलहाल एलडीए वीसी का अतिरिक्त पदभार संभाल लिया है। भारतीय प्रशासनिक सेवा (आइएएस) के प्राेन्नत अधिकारी शिवाकांत द्विवेदी ने जनवरी में एलडीए वीसी का पद ग्रहण किया था। उनकी एलडीए से अचानक …

लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार ने शुक्रवार को लखनऊ विकास प्राधिकरण (एलडीए) के उपाध्यक्ष शिवाकांत द्विवेदी को हटा दिया है। जिलाधिकारी अभिषेक प्रकाश ने फिलहाल एलडीए वीसी का अतिरिक्त पदभार संभाल लिया है। भारतीय प्रशासनिक सेवा (आइएएस) के प्राेन्नत अधिकारी शिवाकांत द्विवेदी ने जनवरी में एलडीए वीसी का पद ग्रहण किया था।

उनकी एलडीए से अचानक विदाई की वजह कुछ मामलों में सुस्त रवैये से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की नाखुशी बतायी जा रही है। जिलाधिकारी अभिषेक प्रकाश ने एलडीए वीसी का पदभार ग्रहण करने के बाद कहा कि अवैध निर्माण पर जीरो टोरलेंस होगा। शासन की नीतियों का शत प्रतिशत पालन करवाया जाएगा। लोगों की शिकायतों का निस्तारण किया जाएगा।

संबंधित समाचार