बरेली: अवैध अस्पतालों की अब खैर नहीं, MOIC करेंगे कार्रवाई

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार: जिले में अवैध अस्पतालों के खिलाफ अभियान चलेगा। सीएमओ ने जिले के सभी 15 एमओआईसी को संबंधित क्षेत्र में गोपनीय निरीक्षण कर ऐसे अस्पतालों के खिलाफ कार्रवाई के आदेश दिए हैं।

दो दिन पहले दुष्कर्म के बाद गर्भवती हुई छात्रा का गर्भपात कराने का मामला प्रकाश में आया था। जांच में पता चला है कि छात्रा का गर्भपात फरीदपुर के डीके अस्पताल में कराया गया था। गुरुवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम ने इस अवैध अस्पताल को सील कर दिया। अब ऐसे अन्य अस्पतालों पर कार्रवाई की तैयारी है। जिले में करीब 220 अस्पताल पंजीकृत हैं, लेकिन 500 से अधिक अस्पतालों का संचालन हो रहा है।

यह भी पढ़ें- बरेली: दो बच्चों की मां Facebook से दे बैठी दिल, प्यार चढ़ा परवान तो युवक के साथ हुई फरार, पति ने SSP से लगाई गुहार

संबंधित समाचार