सुल्तानपुर : दो पक्षों में खुनी संघर्ष, पांच घायल 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अखंडनगर, सुलतानपुर, अमृत विचारः मामूली विवाद में दो पक्षों में खुनी संघर्ष हो गए। लाठी डंडे चलने से दोनों पक्ष से पांच लोग घायल हो गए। जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद जिला मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है। 

अखंडनगर थाना क्षेत्र के सरावां गांव निवासी भूपेंद्र शुक्ल व रामचंद्र शुक्ल के बीच आबादी की जमीन को लेकर विवाद चल रहा है। शुक्रवार की शाम भूपेंद्र शुक्ल, बेटे हिंतेंद्र शुक्ल के साथ खेत की जुताई कर ट्रैक्टर लाकर दरवाजे पर खड़ा कर रहे थे। इसी बीच उनकी रामचंद्र शुक्ल से कहासुनी हो गई। देखते ही देखते दोनों पक्षों में मारपीट होने लगे। दोनों पक्षों से लाठी-डंडे चले। जिसमें कई लोगों के सिर फट गया।

भूपेंद्र शुक्ल, हितेंद्र शुक्ल के साथ दूसरे पक्ष से रामचंद्र शुक्ल, उनकी पत्नी वंदना व बेटे ओमश्री शक्ति शुक्ल को गंभीर चोट आई। स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें सीएचसी अखंडनगर ले जाया गया। जहां पर प्राथमिक उपचार के बाद सभी को जिला मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। थानाध्यक्ष नारदमुनि ने बताया कि दोनों पक्षों से तहरीर प्राप्त हुई है। मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्यवाही की जाएगी। 

यह भी पढ़ेः Shri Jai Narayan Mishra PG College: "गुणवत्तापरक उच्च शिक्षा एवं शोध को बढ़ावा देना हमारा लक्ष्य"- प्रो. विनोद चंद्र

 

संबंधित समाचार