बदायूं: प्रसव के बाद महिला की मौत, परिजनों ने शव रखकर किया हंगामा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बदायूं, अमृत विचार: प्रसव पीड़ा होने पर एक युवक ने अपने पत्नी को दातागंज-बरेली मार्ग स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। चिकित्सक ने चुपचाप महिला का ऑपरेशन कर दिया। महिला की मौत हो गई। परिजनों ने अस्पताल के बाहर शव रखकर हंगामा किया। पुलिस ने उन्हें समझाकर वापस भेज दिया। परिजनों ने अस्पताल संचालक, चिकित्सक और कर्मचारियों के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।

कोतवाली दातागंज क्षेत्र के गांव भटौली निवासी रवेंद्र कुमार ने प्रसव पीड़ा होने पर अपनी पत्नी चांदी (22) को गुरुवार दोपहर दातागंज क्षेत्र में बरेली मार्ग स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया था। परिजनों के अनुसार उन्होंने चिकित्सक से कहा था अगर प्रसव करने में कोई समस्या है तो बता दें किसी और चिकित्सक को दिखा देंगे लेकिन प्रसव के दौरान किसी भी प्रकार की परेशानी नहीं होनी चाहिए।

 चिकित्सक ने कहा कि चिंता न करो प्रसव ठीक होगा। आरोप है कि चिकित्सक ने शुक्रवार सुबह चुपचाप चांदी का ऑपरेशन कर दिया। परिजनों को भी चांदनी से नहीं मिलने दिया। अस्पताल के कर्मचारियों को बुलाकर महिला का एंबुलेंस में लिटा दिया। परिजन कुछ कहते इससे पहले ही चिकित्सक अस्पताल में ताला डालकर भाग गए। कुछ देर के बाद चांदनी की मौत हो गई। 

परिजनों ने अस्पताल के बाहर शव रखकर हंगामा किया और चिकित्सक पर कार्रवाई की मांग की। सूचना मिलने पर कोतवाली दातागंज पुलिस मौके पर पहुंची। परिजनों को समझाकर भेज दिया। रवेंद्र कुमार ने चिकित्सक, अस्पताल संचालक और कर्मचारियों के खिलाफ तहरीर दी है। प्रभारी निरीक्षक अरिहंत कुमार सिद्धार्थ ने बताया कि महिला की मौत हुई थी। मामले की जांच की जा रही है। जिसे बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें- बदायूं: जलभराव नहीं किया दूर, पालिका बोर्ड की बैठक में सभासदों का हंगामा

संबंधित समाचार