बाराबंकी: बस को ओवरटेक करने में डीसीएम से भिड़ी कार, पांच लोग हुए गंभीर घायल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मसौली/बाराबंकी,अमृत विचार। जनपद बहराइच के पांच लोग लखनऊ में मीटिंग में शामिल होने के लिए कार से जा रहे थे कि बाराबंकी रामनगर हाईवे के मसौली चौराहा पर रोडवेज बस को ओवरटेक किया और सामने से आ रही डीसीएम से जोरदार टक्कर हो गई। कार में सवार पांचों लोग घायल हो गए। मसौली पुलिस ने ऐम्बुलेंस से सीएचसी बड़ागांव में भर्ती कराया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद सभी को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।

जनपद एवं थाना बहराइच के ग्राम काजीपुर निवासी कार चालक राहुल पुत्र सियाराम 20 वर्ष, किशन पुत्र मुरली लाल 24 वर्ष, दिलीप पुत्र दुलारे 27 वर्ष, थाना राम गांव के ग्राम रेहुआ मंसूर जनपद बहराइच निवासी शशी कान्त पुत्र बरसाती 23 वर्ष और देवेन्द्र पुत्र शिवनाथ 24 वर्ष समेत पांचों लोग शनिवार सुबह जनपद बहराइच से लखनऊ में प्रोक्टल एण्ड गैंबल कम्पनी की मीटिंग में शामिल होने के लिए जा रहे थे।

बाराबंकी रामनगर हाईवे पर मसौली चौराहा के करीब पहुंचे थे। तभी आगे निकलने के लिए रोडवेज बस को ओवरटेक किया था कि सामने से डीसीएम में जोरदार टक्कर हो गई। कार में सवार पांचों लोग घायल हो गए। सूचना पर मसौली थाने के उपनिरीक्षक अभय कुमार गुप्ता ने पहुंचकर घायलों को ऐम्बुलेंस से सीएचसी बड़ागांव में भर्ती कराया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया है।

यह भी पढ़ें:-अमेठी में ग्राम प्रधान के भाई की ईंट-पत्थर से हमला कर हत्या, जांच में जुटी पुलिस

संबंधित समाचार