लखनऊ: बंथरा-कानपुर रोड सड़क चौड़ीकरण की जद में आ रहे मकान-दुकानों पर चला बुलडोजर
सरोजनीनगर/लखनऊ, अमृत विचार। बंथरा में कानपुर रोड चौड़ीकरण की जद में आ रहे मकान - दुकान गिराने की कार्रवाई शुक्रवार को फिर हुई। सरोजनीनगर तहसील प्रशासन ने कई थानों की पुलिस फोर्स के साथ पहुंचकर कानपुर रोड किनारे स्थित कई दुकान व मकान जेसीबी से गिरवा दिए।
कानपुर एलिवेटेड रोड निर्माण को लेकर बंथरा में कानपुर रोड चौड़ीकरण किया जाना है। इसको लेकर संबंधित विभाग द्वारा सड़क किनारे स्थित मकान और दुकान हटाने के लिए मकान मालिकों और व्यापारियों को कई बार नोटिस दी जा चुकी है। लेकिन उन्होंने अभी तक अतिक्रमण नहीं हटाया।
जिसकी वजह से नोटिस की समय सीमा खत्म होते ही शुक्रवार सुबह करीब 7 बजे ही एनएचएआई अधिकारी और तहसील प्रशासन कई थानों की फोर्स लेकर बंथरा पहुंच गया और जेसीबी के जरिए अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई शुरू कर दी गयी।
कार्रवाई शुरू होते ही कई मकान मालिक और व्यापारी इकट्ठा होकर दुकाने व मकान खाली करने का समय मांगने लगे। जहां अधिकारियों ने समय देने से मना कर दिया। फिलहाल आज हुई कार्रवाई में रोड चौड़ीकरण की जद में आ रहे कई दुकान और मकान धराशाई कर काफी हद तक अतिक्रमण हटा दिया गया।
यह भी पढ़ें:-अमेठी में ग्राम प्रधान के भाई की ईंट-पत्थर से हमला कर हत्या, जांच में जुटी पुलिस
