Unnao: पोनी रोड के क्षतिग्रस्त मार्ग से टूट रही वाहन सवारों की कमर; महत्वपूर्ण मार्ग की ओर जिम्मेदारों का नहीं कोई ध्यान
उन्नाव, अमृत विचार। उन्नाव अंतर्गत शुक्लागंज का पोनी रोड मार्ग सबसे लंबा है, मार्ग संकरा होने के कारण पोनी रोड पर आये दिन जाम की समस्या बनी रहती है। जिससे आने जाने वालों के अलावा क्षेत्रीय लोगों को खासी दिक्कतें उठानी पड़ती है। पोनी रोड तिराहे से लेकर पोनी गांव तक सड़क पर कई जानलेवा गड्ढे बने हुये हैं। जिससे आने जाने वाले वाहन सवारों की कमर टूट रही है।
इसके बावजूद इस महत्वपूर्ण मार्ग की ओर जिम्मेदार कोई ध्यान नहीं दे रहे हैं। बता दें पोनी रोड मार्ग गंगाघाट कोतवाली के सामने से पोनी रोड झंडेवाले चौराहे से होती हुई मझरा पीपरखेड़ा तक जाती है। गंगाघाट की आधी आबादी को मुख्य राजधानी मार्ग से जोड़ती है। वह पूरी तरह से अतिक्रमण का शिकार होने के साथ ही संकरा होने के कारण आये दिन भीषण जाम लगता है। इतना ही नहीं इस मार्ग पर इतने जानलेवा गड्ढे और क्षतिग्रस्त सड़क है कि आये दिन लोग गिरकर चुटहिल हो रहे हैं।
जिससे लोगों को परेशानी उठानी पड़ रही है। जिस पर पीडब्ल्यूडी ने इस सड़क को बनाने और चौड़ीकरण के लिये शासन को स्टीमेट भेजा जा चुका है। इसके बावजूद सड़क बनने के लिये अभी तक कोई पहल नहीं हुई है। जिस कारण झंडा चौराहा, डॉकतार कॉलोनी चौराहा, बिंदा नगर, लोहिया स्कूल, पीपर खेड़ा, निहाल खेड़ा, पोनी गांव के पास बेहद खराब सड़क है।
इन स्थानों पर दोपहिया वाहन सवार गिरकर चुटहिल हो रहे हैं। वहीं चौपहिया वाहन भी निकला मुश्किल हो गया है। यहां के रहने वाले लोग इस मार्ग से मजबूरन निकल रहे हैं। आने जाने वाले लोगों ने बताया कि मार्ग पर इस कदर गड्ढे हैं कि निकलने के दौरान उनकी कमर टूट रही है।
बोले जिम्मेदार
यह मार्ग साढ़े पांच मीटर चौड़ा होने के साथ कस्बे में सीसी सड़क और आगे ग्रामीण क्षेत्रों में डामर सड़क बनना है। शासन को स्टीमेट भेजा है। जैसे ही पास होगी काम चालू हो जायेगा।- शाहनुर रहमान, सहायक अभियंता पीडब्ल्यूडी
